कुल पृष्ठ दर्शन : 124

You are currently viewing विशेषांक लोकार्पण संग हुई काव्य गोष्ठी

विशेषांक लोकार्पण संग हुई काव्य गोष्ठी

प्रयागराज (उप्र)।

शहर समता विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को वरिष्ठ गीतकार यशवंत सिंह ‘यश’ पर आधारित साहित्यिक विशेषांक का लोकार्पण वरिष्ठ कवि विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजेश सिंह ‘राज’ के निवास स्थान पर किया गया। मुख्य अतिथि गीतकार प्रीता वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि डॉ. शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुल एवं रविनंदन सिंह रहे।
मुख्य वक्ता डॉ. रवि मिश्रा एवं राजेश सिंह ‘राज’ रहे। शुभारंभ माँ वाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। सरिता मिश्रा ने वाणी वंदना की। सबसे पहले विशेषांक का लोकार्पण किया गया। संपादकीय वाचन उमेश श्रीवास्तव ने किया।तत्पश्चात सरस काव्य गोष्ठी की गई। इसमें प्रयागराज के अनेक कवि एवं कवयित्रियों ने सुंदर-सुंदर रचनाओं से चार चाँद लगा दिए। सरिता मिश्र, योगमाया वाजपेयी, रचना सक्सेना एवं देवी प्रसाद पाण्डेय आदि ने काव्य पाठ किया। आभार राजेश सिंह ने व्यक्त किया।

Leave a Reply