कुल पृष्ठ दर्शन : 17

You are currently viewing व्यंग्य यात्रा सम्मान घोषित

व्यंग्य यात्रा सम्मान घोषित

दिल्ली।

‘व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति शीर्ष सम्मान’ अरविंद तिवारी और सुरेश कांत को मिलेगा। यह सम्मान समारोह ९ मई को दिल्ली के हिंदी भवन में होगा।
यह जानकारी रणविजय राव (सह सचिव-प्रबंध समिति) ने दी। आपके अनुसार दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। इस बार ‘व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति शीर्ष सम्मान’ के लिए अरविंद तिवारी और सुरेश कांत का चयन किया गया है। यह सम्मान राशि २५ हजार रुपए है।
आपने बताया कि, ‘व्यंग्य यात्रा रवींद्रनाथ त्यागी स्मृति सोपान सम्मान’ के लिए अनूप मणि त्रिपाठी का चयन किया (राशि ११ हजार) गया है। ऐसे ही हिंदी व्यंग्य में नारी स्वर को रेखांकित करने वाले पहले ‘व्यंग्य यात्रा शारदा त्यागी स्मृति सम्मान’ के लिए विभा रानी का चयन (१५ हजार) किया गया है।

आपने बताया कि, चिंतकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए ‘व्यंग्य यात्रा व्यंग्य चिंतक सम्मान’ आरंभ किया जा रहा है। पहले सम्मान के लिए गौतम सान्याल का चयन (१५ हजार रुपए) किया गया है। सभी सम्मान प्राप्तकर्ताओं को सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल दिया जाएगा।