कुल पृष्ठ दर्शन : 569

You are currently viewing व्यक्तित्व-कृतित्व पर केंद्रित विशेषांक लोकर्पित

व्यक्तित्व-कृतित्व पर केंद्रित विशेषांक लोकर्पित

दिल्ली

उत्तरी दिल्ली के उपनगर नरेला में जन्मी व पली-बढ़ी युवा कवयित्री दीपा गुप्ता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित साहित्यिक पत्रिका ‘ट्रू मीडिया’ (अक्टूबर-२०२२) का लोकार्पण पंजाबी कॉलोनी के सिंधी गुरुद्वारे में किया गया। इस अवसर पर अन्य पुस्तक का भी विमोचन एवं काव्य पाठ भी हुआ।
कार्यक्रम संयोजक व मंच-संचालक विनोद पाराशर ने बताया कि, दीपा गुप्ता ने दादाजी से मिले साहित्य के संस्कार बेटे ‘सानिध्य’ को भी दिए। इसका सुखद परिणाम यह हुआ कि ‘सानिध्य’ ने १२ वर्ष का होते-होते अपनी कविताओं की पुस्तक ही तैयार कर डाली। इंडिया नेट बुक्स ने बाल कवि ‘सानिध्य गुप्ता’ के इस प्रथम काव्य ‘संग्रह’चलो मंज़िल की ओर’ का प्रकाशन किया है। ‘ट्रू मीडिया’ विशेषांक के साथ इस पुस्तक का विमोचन भी समारोह में किया गया।
अध्यक्षता जाने-माने कवि व सम्पादक डॉ. आशीष कांधवे ने की। विश्व हिंदी साहित्य परिषद के अध्यक्ष तथा पत्रिका ‘गंगनांचल’ के संपादक डॉ. कांधवे ने दीपा गुप्ता की कविताओं पर तो बात की ही, सान्निध्य के संग्रह की कुछ खास कविताओं की भी चर्चा की। उन्होंने भारतीय संस्कृति व भारतीय भाषाओं पर आए संकट की चर्चा करते हुए कहा कि, नई पीढ़ी को इससे बचाने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ साहित्यकार रामावतार बैरवा, सदाराम गुप्ता, योगेंद्र दहिया और राजव्रत आर्य ने भी विचार व्यक्त किए। ‘ट्रू मीडिया समूह’ के सर्वेसर्वा डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने दीपा व सानिध्य गुप्ता को सम्मानित किया।

Leave a Reply