कुल पृष्ठ दर्शन :

शब्द निष्ठा पुरस्कार-१३: प्रविष्टि ८ नवम्बर तक

अजमेर (राजस्थान)।

आचार्य रत्न लाल पालरिया ‘विद्यानुग’ स्मृति अखिल भारतीय स्तर की शब्द निष्ठा प्रतियोगिता के अन्तर्गत शब्द निष्ठा पुरस्कार-१३ हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं। कुल पुरस्कार राशि ५० हजार ₹ है। यह प्रविष्टि नि:शुल्क है, जिसकी अंतिम तारीख ८ नवम्बर २०२६ है।
निवेदक डाॅ. अखिलेश पालरिया (९६१०५४०५२६, संयोजक-शब्द निष्ठा पुरस्कार) के अनुसार लघुकथा-प्रविष्टि वाट्सएप संख्या ९६१०५४०५२६ पर भेजनी है। भाग लेने के लिए आयु-लिंग का बंधन नहीं है और इस वर्ष प्रतियोगिता ‘लघुकथा पर होगी। इसमें पूर्व विजेता भी भाग ले सकेंगे। सफल सम्भागियों को प्रथम पुरस्कार ११ हजार, द्वितीय ५ हजार ₹, तृतीय ३ हजार ₹ सहित अन्य श्रेष्ठ ३१ (प्रत्येक को)१००० ₹ दिए जाएंगे।
लघुकथा का विषय कुछ भी हो सकता है, लेकिन कोई भी विवाद अथवा अश्लीलता दृष्टिगत होने पर निरस्त की जाएगी। सिर्फ १ लघुकथा टंकित स्वरूप में वाट्सएप पर ही अधिकतम शब्द सीमा ५०० में भेजनी है। परिणाम १ जनवरी २०२७ को घोषित किए जाएँगे।