कुल पृष्ठ दर्शन :

शानदार मुक्तकों से आनंदित रही सशक्त हस्ताक्षर की काव्य गोष्ठी

जबलपुर (मप्र)।

सशक्त हस्ताक्षर की ४७ वीं काव्य गोष्ठी नूतन मराठी स्कूल गोल बाजार में सानंद हुई। सर्वप्रथम संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने अपने शब्द सुमनों से अतिथियों, कवियों व काव्य प्रेमियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्रलाल साहू निर्विकार रहे। अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की।
गोष्ठी में सरस्वती वंदना लखन रजक ने की। विशिष्ट अतिथि आचार्य विजय तिवारी ‘किसलय’, अरुण शुक्ल, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक ‘प्रवीण’ व संतोष नेमा की गरिमामय उपस्थिति रही। महेश स्थापक, दिवाकर शर्मा व इन्द्रसिंह राजपूत स्वागत में सहभागी रहे।
कवि विवेक कुमार गुप्ता ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। प्रेम कुमार पालीवाल ने शानदार मुक्तक पढ़े। अखिलेश खरे ‘अखिल’ की रचना में माटी की खुशबू थी। अमरसिंह वर्मा, शिवानी भगत, कालीदास ताम्रकार, विजय सिन्हा और विजय नेमा ने एक से बढ़कर एक रचनाएँ पढ़ी। अतिथियों ने भी मंच को ऊँचाईयाँ दी।
संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने किया। आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया।