कुल पृष्ठ दर्शन : 18

You are currently viewing सम्मान हेतु लघुकथा प्रविष्टि आमंत्रित

सम्मान हेतु लघुकथा प्रविष्टि आमंत्रित

आगरा (उप्र)।

डॉ. सूबेदार सिंह ‘अवनिज’ स्मृति लघुकथा किस्सा कोताह सम्मान-२०२४ हेतु लघुकथाएं आमंत्रित हैं। इस निःशुल्क प्रविष्टि को ३० जून तक भेजना है। प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के हिंदी लेखकों के लिए खुली हुई है।
संयोजक विजयानंद सिंह एवं किस्सा कोताह के अनुसार लघुकथा पुरस्कार- सम्मान के अन्तर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा केवल १ मौलिक लघुकथा भेजी जा सकेगी।कुल पुरस्कार राशि १५ हजार ₹ होगी, जिनमें राशि का समायोजन प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित शेष ५ पुरस्कार (प्रत्येक के लिए) के लिए होगा। इसके परिणाम ३१ जुलाई २०२४ को घोषित किए जाएँगे। प्रविष्टि मेल द्वारा (vijayanandsingh 62@gmail.Com) भेजी जानी है।