कुल पृष्ठ दर्शन : 444

साहित्यकार अनिता मंदिलवार `सपना` को `छत्तीसगढ़ रत्न` सम्मान

अम्बिकापुर(छत्तीसगढ़)l

साहित्यकार अनिता मंदिलवार सपना (अम्बिकापुर) को ३० जून २०१९ को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह आयोजन अम्बिकापुर के राजमोहिनी भवन में किया गया,जहाँ सपना ने बेटियाँ शीर्षक पर छंदमय काव्य पाठ भी किया। बता दें कि, हिंदीभाषा डॉट कॉम की सक्रिय सदस्या अनिता मंदिलवार के करीब ४० साझा और ६ एकल काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। सरकारी शाला में व्याख्याता सपना को साहित्यिक योगदान के लिए पहले भी कई बार सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply