दिल्ली।
प्रख्यात कवयित्री श्रीमती शान्ति अग्रवाल के जन्म दिवस (२३ जुलाई) पर साहित्य महारथी शान्ति अग्रवाल बाल साहित्य पुरस्कार २०२६ प्रारम्भ किया गया था। प्रति २ वर्ष में दिए जाने वाले उक्त पुरस्कार के लिए इस वर्ष भी प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं।
पूनम अग्रवाल ने बताया कि
प्रविष्टि भेजने से पूर्व मेल आईडी
(shantisahitya23@gmail.com) पर सूचित कर दें तो अच्छा रहेगा। पुरस्कार हेतु जुलाई २०२४ से जून २०२६ के बीच प्रकाशित पुस्तकें (बाल कहानी, कविता, नाटक, उपन्यास) आमंत्रित हैं। अंतिम तारीख २३ अगस्त २०२६ है। उन्होंने बताया कि स्वरचित पुस्तक हिंदी भाषा में भेजनी होगी। पुरस्कार में ११ हजार ₹ की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति-पत्र नवंबर में दिए जाने की योजना है। ४ प्रति निर्देशित पते (डॉ. सुलेखा राम, रूम नं १११, केबिन २०, मित्तल सदन भवन’स् लीलावती मुंशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (भारतीय विद्या भवन, गेट नं. ४), कस्तूरबा गांधी मार्ग, दिल्ली-११०००१) पर भेजनी है।
=====