कुल पृष्ठ दर्शन : 643

You are currently viewing ‘साहित्य रत्न सम्मान’ हेतु यशपाल ‘निर्मल’ चयनित

‘साहित्य रत्न सम्मान’ हेतु यशपाल ‘निर्मल’ चयनित

जम्मू (काश्मीर)।

बी.पी.ए. फाउंडेशन व इंडिया नेटबुक्स (दिल्ली) द्वारा दिए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मानों एवं पुरस्कारों के तहत हिंदी सेवा के नाते साहित्यकार यशपाल ‘निर्मल’ का ‘साहित्य रत्न सम्मान-२०२३’ के लिए चयन किया गया है। यह सम्मान अगले माह दिया जाएगा।
नेटबुक्स के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार की ओर से समिति के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि, उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम ९ मार्च को होटल क्राउन प्लाजा (मयूर विहार, न‌ई दिल्ली) में आयोजित है। उक्त स्तर के ६३ प्रकार के पुरस्कार और सम्मानों के लिए मूर्धन्य साहित्यकार श्रीमती ममता कालिया की अध्यक्षता में उच्य स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया था। बता दें कि, बाल साहित्यकार ‘निर्मल’ की विभिन्न विधाओं में ७० से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इनको क‌ई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।