कुल पृष्ठ दर्शन : 272

You are currently viewing साहित्य सेवा हेतु शंखधर दम्पत्ति त्रिपुरा विवि में सम्मानित

साहित्य सेवा हेतु शंखधर दम्पत्ति त्रिपुरा विवि में सम्मानित

अगरतला (त्रिपुरा)।

प्रयागराज (उप्र) के शंखधर दम्पत्ति (डॉ. मधु शंखधर व डॉ. ब्रजेश कुमार शंखधर) को हिन्दी भाषा व साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी ने त्रिदिवसीय राष्ट्रीय हिंदी विकास सम्मेलन में सम्मानित किया है। यह आयोजन त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुआ, जिसमें ५ राज्यों से लगभग हिन्दी विद्वान, कवि और लेखक शामिल हुए। यहाँ डॉ. कुमार और पत्नी डॉ. शंखधर को हिन्दी के प्रचार-प्रसार व सतत सेवा को ध्यान में रखते हुए डॉ. उर्मि कृष्ण हिंदी सेवी सम्मान से महाराज वीर विक्रम विश्वविद्यालय (त्रिपुरा) के कुलपति प्रो. सत्यदेव पोद्दार ने सम्मानित किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि त्रिपुरा विवि के कुलपति प्रो. गंगा प्रसाद प्रसाईं व प्रो. पोद्दार रहे। अध्यक्षता राजभाषा छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने की।

Leave a Reply