मुंबई (महाराष्ट्र)।
महिला काव्य मंच (मध्य मुंबई इकाई) की आभासी काव्य गोष्ठी में साहित्य, संगीत और अभिव्यक्ति की सुंदर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संयोजन इकाई अध्यक्ष सत्यभामा सिंह ‘सिया’ ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोमा झा की सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि हल्द्वानी से पुष्पलता ‘पुष्प’ उपस्थित रहीं। विशेष उपस्थिति में सीमा त्रिवेदी एवं आकाशवाणी लखनऊ से बजलता सक्सेना रहीं।
काव्य गोष्ठी में लक्ष्मी यादव, कामिनी अग्रवाल, कुमुद सिन्हा ‘प्रियदर्शी’, भगवती मित्तल ने रचनाओं की प्रस्तुति दी। ‘सिया’ ने ज्योतिर्लिंग एवं त्र्यंबकेश्वर भगवान की कथा कविता के माध्यम से प्रस्तुत की।
संचालन जागृति सिन्हा ‘अजय’ ने किया। पल्लवी रानी ने आभार व्यक्त किया।