कुल पृष्ठ दर्शन :

हिंदी अकादमी दिल्ली द्वारा संग्रह ‘गीत प्रभा’ चयनित

दिल्ली।

हिंदी अकादमी, दिल्ली ने साहित्यकार डॉ. कविता सिंह ‘प्रभा’ (दिल्ली) की कृति ‘गीत प्रभा’ (छंदबद्ध गीत संग्रह) का चयन किया है। अकादमी ने यह अपनी प्रकाशन सहयोग योजना (२०२७-२६) के लिए किया है। पूर्व में भी उत्कृष्ट कृतियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकी ‘प्रभा’ की उक्त पांडुलिपि को अनुदान हेतु चयनित किए जाने पर शुभचिंतकों एवं मित्रों ने शुभकामना दी है।