कुल पृष्ठ दर्शन :

१० को पुस्तक ‘जितेन्द्र पाण्डेयःव्यक्तित्व और सृजन’का लोकार्पण

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

प्रख्यात व्यंग्यकार और लेखक राजेश विक्रांत द्वारा संपादित पुस्तक ‘जितेन्द्र पाण्डेयःव्यक्तित्व और सृजन’ का लोकार्पण १० मई को आज़मगढ़ स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में दोपहर २ बजे किया जाएगा। कवि लाल बहादुर चौरसिया ‘लाल’ ने बताया कि कार्यक्रम तमसा काव्य मंच और हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी (आज़मगढ़ इकाई) के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसकी अध्यक्षता डॉ. श्यामवृक्ष मौर्य करेंगे, जबकि अमरनाथ राय मुख्य अतिथि हैं। सुभाषचंद्र तिवारी ‘कुंदन’ विशिष्ट अतिथि और हेमलता त्रिपाठी सम्माननीय अतिथि होंगी।