कुल पृष्ठ दर्शन : 228

You are currently viewing ३ पुस्तकों पर परिचर्चा और सम्मान समारोह ११ अप्रैल को

३ पुस्तकों पर परिचर्चा और सम्मान समारोह ११ अप्रैल को

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

मंगलवार ११ अप्रैल को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में अकादमी से पुरस्कृत ३ पुस्तकों पर परिचर्चा, काव्य संध्या और सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसमें ३ रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा।

संयोजक राजेश रितुपर्ण और डॉ. वर्षा सिंह ने बताया कि, साहित्य लोक, मुंबई द्वारा आयोजित इस समारोह के अध्यक्ष डॉ. शीतलाप्रसाद दुबे (कार्यवाहक अध्यक्ष- महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी), मुख्य अतिथि श्रीमती विद्या ठाकुर (विधायक पूर्व राज्यमंत्री, महाराष्ट्र शासन) व विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश ठाकुर (भाजपा-महाराष्ट्र उपाध्यक्ष) रहेंगे। इस आयोजन में अकादमी से पुरस्कृत सम्मान मूर्ति श्रीमती भारती श्रीवास्तव (काव्य), राम सिंह चंद्रेश सिंह (साहित्यकार) और अजयप्रकाश शुक्ला बनारसी (गद्य) को सम्मानित किया जाएगा। आपने बताया कि, कार्यक्रम स्थल वीनस कल्चरल एसोसिएशन हॉल, शहीद स्मृति मैदान, (स्वामी विवेकानन्द मार्ग, नाना-नानी पार्क के पास) गोरेगांव (प.), मुंबई और समय शाम ६ बजे है।

Leave a Reply