कुल पृष्ठ दर्शन : 15

You are currently viewing ३ साहित्यकारों को मिला शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान

३ साहित्यकारों को मिला शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान

प्रतापगढ़ (उप्र)।

प्रतापगढ़ जनपद के वरिष्ठ कहानीकार प्रेमकुमार त्रिपाठी के कहानी संग्रह ‘कक्का बुआ’, साहित्यकार कुंज बिहारी लाल मौर्य की बाल कृति ‘मैं हूँ तेरा लल्ला’ तथा श्रीनाथ मौर्य सरस की काव्य कृति ‘सूरज की किरण’ को कोबरा (जनपद चित्रकूट) में आयोजित कार्यक्रम में शोभा देवी स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। कवयित्री डॉ. शील कौशिक
(हरियाणा) मुख्य अतिथि रहीं। समारोह में देश के २७ लेखकों को आयोजक एवं व्यवस्थापक सतीश चंद्र मिश्र (सतीश बब्बा) द्वारा पत्नी शोभा देवी की स्मृति में सम्मानित किया गया।
इस समारोह की अध्यक्षता प्रयागराज की वरिष्ठ कवयित्री जया मोहन ने की। अजमेर की अनिता गंगाधर एवं कहानीकार श्री त्रिपाठी अतिथि रूप में मंच पर सुशोभित रहे। सृजना साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. दयाराम मौर्य ने सम्मानित हुए साहित्यकारों को बधाई दी।
संचालन प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।