कुल पृष्ठ दर्शन : 233

You are currently viewing ५ रचनाकारों को डाॅ. तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान

५ रचनाकारों को डाॅ. तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान

इंदौर(मप्र)।

वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी स्मृति साहित्य सम्मान इस वर्ष ५ रचनाकारों को दिया जाएगा। श्रीमती मीरा जैन (उज्जैन),डाॅ. क्रांति चतुर्वेदी (इंदौर),श्रीमती कांता राॅय (भोपाल), डाॅ.प्रदीप उपाध्याय (देवास)व डाॅ. पूजा मिश्रा(धार) का चयन इसके लिए किया गया है।
सम्मान के लिए गठित चयन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दुबे ने बताया कि श्रीमती मीरा जैन का लघुकथा के क्षेत्र में महती योगदान है। आपकी अनेक पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। डाॅ. चतुर्वेदी (समूह संपादक) की प्रकृति और जल पर अनेक पुस्तकें हैं। श्रीमती राॅय लघुकथा शोध केंद्र भोपाल की निदेशक और प्रधान संपादक हैं। आपकी कई पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। डाॅ. प्रदीप उपाध्याय की व्यंग्य,कहानी और लघुकथा पर १० पुस्तकें हैं।
आपने बताया कि डाॅ. मिश्रा को यह सम्मान युवा प्रतिभावान रचनाकार के रूप में दिया जा रहा है। डाॅ. मिश्रा के मुक्तक संग्रह का प्रकाशन हुआ है।
आयोजन समिति के संयोजक मुकेश तिवारी ने बताया कि २९ दिसंबर को आयोजित समारोह में रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान का यह चौथा वर्ष है।
०००००००

Leave a Reply