कुरुक्षेत्र (हरियाणा)।
कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। शहर की वरिष्ठ साहित्यकार व समीक्षक डॉ. उषा लाल को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के अवसर पर भारतीय उच्चायोग (कोलम्बो) में हुए द्वितीय भारत-श्रीलंका हिन्दी सम्मेलन में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान के लिए ‘भारत-श्रीलंका हिन्दी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों, साहित्यकारों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। इस सम्मान पर साहित्य जगत ने हर्ष व्यक्त किया है।