इंदौर (मप्र)। शहर में आज २२ फरवरी को पुणे के श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल और अर्चना प्रकाशन (भोपाल) के संयुक्त तत्वावधान में ‘समर्थ भारत की आधारशिला हिंदवी स्वराज’ विषय पर व्याख्यान होगा। इस अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के सहायक कुलसचिव गिरीश जोशी की पुस्तक ‘अनादि समर’ का विमोचन भी किया जाएगा।
आयोजन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते रहेंगे। विशिष्ट अतिथि देवी अहिल्या बाई होलकर खासगी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमंत यशवंत राजे होलकर (तृतीय) होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभुवन सचदेवा करेंगे। कार्यक्रम में पुणे से विक्रम सिंह मोहिते (शिवाजी महाराज के सर सेनापति हम्बीर राव मोहिते के वंशज) भी आ रहे हैं। देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह के कार्याध्यक्ष उदय सिंह राजे होलकर मुख्य अतिथि के नाते शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम साढ़े ४ बजे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सभागृह (साऊथ तुकोगंज) में होगा।
कुल पृष्ठ दर्शन : 5