जबलपुर (मप्र)।
साहित्य अकादमी म.प्र. (संस्कृति परिषद , म.प्र.) के तत्वावधान में सभी संस्थाओं का एक ही मंच पर संवाद और परिचय के अद्भुत कार्यक्रम श्रीजानकीरमण कालेज में आयोजित किया गया। इसमें साहित्य सृजनकारी मंच की संस्थाप और वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती रजनी कटारे ‘हेम’ (जबलपुर) की २ कृति ‘हेम पुष्प बल्लरी’ (काव्य संग्रह) एवं ‘प्रभु आराधना’ (भजन संग्रह) का विमोचन आचार्य भगवत दुबे, महामहोपाध्याय हरिशंकर दुबे एवं साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक डॉ. विकास दवे ने किया। प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा (जबलपुर) के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने रजनी कटारे को बधाई दी है।