कुल पृष्ठ दर्शन :

नमन करे देश

नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
*********************************************

‘शहीद दिवस विशेष’ (२३ मार्च)…

नमन करे देश,
उन सपूतों को
जिन्होंने
जीवन का बलिदान किया,
त्याग-तपस्या से अपना जीवन
मातृभूमि को अर्पण किया।

नमन करे देश,
उन सपूतों को
जिन्होंने
स्वतंत्रता के लिए,
हर अंधेरे पल को सहा
और घोर यातनाएँ भी झेलीं।

नमन करे देश,
उन सपूतों को
जिन्होंने
अंधेरी दिशाओं में
दीप जलाए,
और अपनी शौर्य गाथा से
सारे जहाँ को जगमगाया,
जग में स्वतंत्रता का प्रकाश फैलाया।

नमन करे देश,
उन सपूतों को
जिनके पथ पर चलकर,
स्वतंत्रता का दीप जलाया गया
अंधकार आज दूर हुआ,
अब ऐसा तुम काम करो
कि आजाद देश,
सदैव आजाद रहे।
नमन करे देश,
उन वीर सपूतों को॥