कुल पृष्ठ दर्शन :

साहित्य वाचस्पति’ से डॉ. करुणा शंकर उपाध्याय सम्मानित

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग ने वर्ष २०२६ के लिए अपनी सर्वोच्च उपाधि ‘साहित्य वाचस्पति’ (मानद डी. लिट्.) से २१ मार्च को श्री सोमनाथ संस्कृत विवि में डॉ. करूणा शंकर उपाध्याय (विभागाध्यक्ष-मुम्बई विवि) को सम्मानित किया है। ध्यातव्य है कि इससे सम्मानित साहित्यकारों में पं. मदन मोहन मालवीय, महात्मा गाँधी, अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, हजारी प्रसाद द्विवेदी व विजय दत्त श्रीधर आदि विभूतियों का समावेश है। यह उपाधि सम्मेलन के सभापति और प्रख्यात विद्वान प्रो. डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित द्वारा दी गई। आपने इस सम्मान हेतु सभी शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है।