लखनऊ (उप्र)।
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा संस्था संस्थापक डॉ. आरती दुबे (शुक्ला) के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक रही।
इस अवसर पर बाल कवयित्री मिहू अग्रवाल (नागपुर) को अंतराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन में दुर्गेश त्रिपाठी, महामंडलेश्वर महादेव बाबा जी, अंतर्राष्ट्रीय संत श्री बलदेवआनंद जी महाराज, अभियंता हरी प्रकाश गुप्ता (वरिष्ठ साहित्यकार) एवं साहित्यकार संजीव जी, प्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार डॉ. ओम शर्मा सहित देश भर से वरिष्ठ कवि-कवयित्री भी उपस्थित रहे। संस्थापिका डॉ. दुबे व आयोजक डॉ. प्रिया ठाकु र ने सभी को शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सभी ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाई।
मंच संचालन अंकुर पाठक द्वारा किया गया।