कुल पृष्ठ दर्शन :

कवि गोष्ठी में साहित्यकारों ने बिखेरी सृजनात्मक ऊर्जा

बोकारो (झारखण्ड)।

बोकारो इस्पात संयंत्र के जनवृत ५ स्थित बोकारो इस्पात पुस्तकालय में साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से वातावरण को सरस बना दिया। मुख्य अतिथि शैलेश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार रहे।
   अतिथियों ने साहित्य को समाज का दर्पण बताते हुए रचनाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत शीला तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। अध्यक्षता डॉ. आशा पुष्प ने की।  काव्य पाठ सत्र में डॉ. नरेंद्र कुमार राय, अमृता शर्मा, रिंकू गिरि और कल्पना केसर ने रचनाओं की प्रस्तुति देकर सराहना प्राप्त की। कवियत्री पूर्णिमा सुमन ने अपने गीत से श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
  आयोजन में मानस चंद्र रजवार का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन लव कुमार ने किया। अमृता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।