मुम्बई (महाराष्ट्र)।
तुलसीदास जी द्वारा रचित ‘रामचरितमानस’ से बच्चों के कोमल मन में उत्तम संस्कारों का बीजारोपण करने के उद्देश्य से प्रवासी चेतना (मुम्बई) द्वारा ऑनलाइन ‘रामचरित मानस चौपाई प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अंतिम तारीख ३० मई है।
आयोजक मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाल वर्ग (५-८ वर्ष) के लिए हनुमान जी की महिमा पर आधारित कोई भी २ चौपाई, किशोर वर्ग (९–१२) हेतु श्रीराम जी की महिमा पर आधारित कोई भी ४ चौपाई भेजनी है। बच्चे अपना वीडियो व्हाट्सएप समूह या मोबाइल नम्बर (९९६९२१३५९९) पर भेजेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, रामचरितमानस ग्रंथ एवं चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ नगद राशि दी जाएगी।