गाजियाबाद (उप्र)।
देवप्रभा प्रकाशन ने लेखिका कुसुम लता पुंडोरा ‘कुसुम’ की नवीनतम पुस्तक ‘भूमंडल की अनुपम रचना माँ’ का लोकार्पण समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन निर्माण विहार स्थित एसएसएस स्टूडियो में किया। साहित्यकारों ने पुस्तक की विषयवस्तु और भाव-भूमि की मुक्तकंठ से सराहना की।
आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सविता चड्ढा ने की। मुख्य अतिथि ग़ज़लकार अनिल मीत रहे। विशेष उपस्थिति में कवि, पत्रकार एवं प्रकाशक डॉ. चेतन आनंद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध दोहाकार डॉ. मनोज कामदेव, साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार ‘मयंक’ तथा कंचन वार्ष्णेय की उपस्थिति रही। गोष्ठी के दौरान ३५ कवियों ने गीत, दोहे और मुक्तकों के माध्यम से प्रेम, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक विसंगतियों आदि पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इससे सभागार तालियों की गूंज से बार-बार मुखरित होता रहा। सभी को स्मृति चिह्न और मोतियों की माला से सम्मनित किया गया।
मंच संचालन कवयित्री राज रानी भल्ला ने किया।