दिल्ली।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (मीडिया सेंटर) द्वारा आयोजित सिनेमा का वैश्विक उत्सव अपने पूरे वैभव के साथ शुरू हुआ। इस १५वें उत्सव का शुभारंभ ऐसे मंच के रूप में हुआ, जहाँ कला, संस्कृति और सिनेमा की सीमाएँ मिटती नजर आईं।
यह आयोजन ८ मई तक चलेगा, जिसमें १७० से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, जो विश्व संस्कृति का जीवंत संवाद बनेगी। मुख्य अतिथि अडोर गोपालकृष्णन ने इस महोत्सव को ‘प्यार और दोस्ती का प्रतीक’ बताते हुए सिनेमा की एकजुट करने वाली शक्ति को रेखांकित किया। इस अवसर पर अनेक दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमा दी। केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय, प्रसिद्ध कहानीकार श्रीमती मालविका जोशी, मीडिया नियंत्रक अनुराग पुनेठा, राम किशोर पारचा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की भी मौजूदगी रही।