कुल पृष्ठ दर्शन : 7

‘आचरण’ बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता, बनेगी पुस्तक

भोपाल (मप्र)।

साहित्य एवं संस्कारों को प्रोत्साहित करने हेतु ज्ञान मुद्रा पब्लिकेशन के तत्वावधान में बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ‘आचरण’ विषय पर इसमें बाल साहित्यकार, नवोदित रचनाकार एवं लेखन प्रेमियों को सहभागिता हेतु ५ जून तक आमंत्रण है।
प्रकाशन (gyaanmudrapu blication@gmail.com) से दी गई जानकारी अनुसार इसके (अच्छे व्यवहार, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं मानवीय गुणों पर आधारित बाल कहानी) लिए कहानी मौलिक एवं अप्रकाशित और बाल पाठकों के अनुकूल सरल भाषा में लिखी गई होनी चाहिए। शब्द सीमा ८००-१००० है। १ प्रतिभागी को बस १ कहानी ही यूनिकोड हिंदी फ़ॉन्ट में टाइप कर भेजनी है।
इसमें प्रथम पुरस्कार १५०० ₹, द्वितीय १००० ₹ एवं तृतीय ५०० ₹ है। सभी चयनित प्रतिभागियों की रचनाओं का १ संकलन प्रकाशित (५ नवम्बर २०२६) किया जाएगा। प्रविष्टि व्हाट्सप समूह (https://chat. whatsapp.com/H9N72VD6rLpL3d3GYPRWJM) पर भेजनी है।