जबलपुर (मप्र)।
संस्कारधानी की क्रियाशील साहित्य संस्था का चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह १० मई को कला वीथिका (रानी दुर्गावती संग्रहालय, जबलपुर) में आयोजित होगा। संयोजनकर्ता कवि संगम त्रिपाठी (संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा) के अनुसार उद्घाटन प्रातः ११ बजे किया जाएगा और शाम से रात्रि साढ़े ८ बजे तक विमोचन व सम्मान समारोह रहेगा। मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी साहू सुधा हैं। अध्यक्षता महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे करेंगे।