नई दिल्ली।
साहित्य अकादमी सभागार (नई दिल्ली) में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री प्रो. अशोक चक्रधर व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी के संस्थापक अध्यक्ष एवं संपादक डॉ. अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ को सम्मानित किया। यह आयोजन ‘निशंक’ का रचना संसार की कहानी वार्ता के १५०वा संस्करण पूर्ण होने पर किया गया। अकादमी सचिव प्रो. वरुण गुलाटी, प्रो. के.जी. सुरेश एवं प्रो. दर्शन पाण्डेय सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।