इंदौर (मप्र)।
पद्मश्री पंडित रामनारायण उपाध्याय रामा दादा की २५वीं पुण्यतिथि हिंदी परिवार इंदौर एवं नर्मदा अंचल साहित्य समिति द्वारा मनाते हुए उन्हें आदर के साथ काव्यांजलि दी गई। सिल्वर आर्क्स के प्रवाह सभागृह में दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती की अर्चना के पश्चात माल्यार्पण किया गया।
आयोजन में उपस्थित सदस्यों ने मौन रखा व पुष्पांजलि दी। हिंदी परिवार इंदौर के अध्यक्ष हरे राम वाजपेयी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दादा को लोक भाषा, संस्कृति व संस्कारों का पोषक बताया एवं कविता से काव्यांजलि दी। साहित्यकार शिशिर उपाध्याय ने दादा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा रोचक संस्मरण सुनाए। जयश्री उपाध्याय ने रचना सुनाईं। सुरेश चंद्र सोहनी ने दादा के साथ के संस्मरण सुनाए। कवयित्री प्राची शर्मा ने मधुर गीत सुनाया, तो सुरेंद्र व्यास ने ‘बहुत याद आता है बचपन’ सुना कर सभी के बचपन की यादें ताजी कर दी। संयोजक प्रदीप ‘नवीन’ ने दादा के साथ के संस्मरण सुनाए।
हिंदी परिवार के सचिव संतोष मोहंती ने दादा की प्रशंसा की व आभार व्यक्त किया।