लखनऊ (उप्र)।
प्रतिष्ठित मीडिया विशेषज्ञ, साहित्यकार, शोधकर्ता एवं संचार चिंतक डॉ. शैलेश शुक्ला को हिंदी भाषा, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके बहुआयामी एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वर्गविभा परिवार (मुम्बई) द्वारा ‘डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान–२०२६’ से अलंकृत किया गया है।
यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य सेवा के आजीवन समर्पण, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया। सम्मान के रूप में उन्हें आकर्षक प्रतीक-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट किया गया। इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, मित्रों व साहित्यकारों ने शुभकामनाएं दी हैं।