पटना (बिहार)।
अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा मंच के संस्थापक डॉ. सतीशराज पुष्करणा की छठी पुण्यतिथि पर ‘स्मृति पर्व’ आयोजित किया गया। इसमें अनेक लघुकथाकारों ने हिंदी लघुकथा आंदोलन में उनके अविस्मरणीय योगदान की विस्तृत चर्चा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन पाटलिपुत्र विवि के कुलसचिव प्रो. अबु बकर रिजवी, बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा, संपादक प्रो. शिवनारायण, मंच के अध्यक्ष डॉ. रामदुलार सिंह पराया एवं महासचिव डॉ. ध्रुव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अबु बकर रिजवी ने कहा कि लघुकथा के विकास में सतीशराज पुष्करणा का योगदान अविस्मरणीय है। अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि लघुकथा को स्थापित करने और बिहार को लघुकथा आंदोलन का एक जीवंत केंद्र बनाने में सतीशराज पुष्करणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्राट समीर ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल रश्मि ने किया।