नई दिल्ली।
दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक नरेंद्र मोहन की स्मृति में आरंभ किए गए ‘जागरण साहित्य सृजन सम्मान’ के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। यह सम्मान १ जनवरी, २०२५ से ३१ दिसंबर, २५ के बीच प्रकाशित हिंदी साहित्य की उत्कृष्ट पुस्तक के लेखक को दिया जाएगा। चयनित लेखक को ११लाख ₹, प्रतीक चिह्न और अंग-वस्त्र नरेंद्र मोहन की जयंती पर (१० अक्टूबर) को दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सम्मान के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख १ अगस्त, २६ है। प्रत्येक पुस्तक की २ प्रतियाँ पते (दैनिक जागरण, स्ट्रेटजी एंड ब्रैंड डेवलपमेंट, सेकंड फ्लोर, ५०, ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट फेज-३, नई दिल्ली – ११००२०) पर भेजना अनिवार्य है।