कुल पृष्ठ दर्शन : 7

साहित्यकार प्रो. शरद नारायण खरे अभा मुक्तक स्पर्धा में सर्वप्रथम

मंडला (मप्र)।

अखिल भारतीय अभिनव काव्यांश मंच ने भक्ति भाव को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर मुक्तक लेखन स्पर्धा आयोजित की, और विशेषज्ञों ने परिणाम घोषित किए। इसमें वरिष्ठ कवि, लेखक व छंदशास्त्री सहित अनेक कृतियों के सृजक प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे द्वारा रचित दोहा मुक्तक को सर्वप्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें ‘मुक्तक मणि’ सम्मान से विभूषित किया गया। गत ५ दशक से सतत् साहित्य साधना करने वाले प्रो. खरे को राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मानों व पुरस्कारों से विभूषित किया जा चुका है।