लुधियाना (पंजाब)।
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग (सतीश चन्द्र धवन राजकीय महाविद्यालय) में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (लुधियाना) श्रीमती डिम्पल मदान, प्राचार्य गुरशरण जीत सिंह संधू और उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
हिंदी शिक्षक संघ के प्रधान मुनीष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संरक्षक प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार ने संघ पंजाब द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। महासचिव मनोज कुमार ने बताया कि सम्मान समारोह में ४२ शालाओं के १४१ विद्यार्थी व उनके ५६ अध्यापकों को सम्मानित किया गया। ‘रचनांजलि’ पत्रिका (माला अग्रवाल ‘माधवी’) का विमोचन किया गया। डॉ. विभा कमरिया शर्मा को ‘हिन्दी रत्न’ से सम्मानित किया गया।