कुल पृष्ठ दर्शन : 1

साहित्यकार प्रो. खरे ‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित

मंडला (मप्र)।

नर्मदा आव्हान सेवा समिति (होशंगाबाद) के तत्वावधान में आयोजक कै. किशोर करैयां के सानिध्य में राधा कृष्ण की पावन भूमि (मथुरा) में काव्य महोत्सव व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता अनुराधा पाण्डेय ने की।
   संरक्षक ओमपाल सिंह ‘निडर’,  विशेष अतिथि भूदत्त शर्मा की उपस्थिति में चुनिंदा कलमकारों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में सुपरिचित साहित्यकार दम्पति प्रो. शरद नारायण खरे व श्रीमती नीलम खरे (मप्र) को उनकी समर्पितl दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए ‘साहित्य गौरव सम्मान’ सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों ने शानदार काव्यपाठ किया, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।