कुल पृष्ठ दर्शन : 1

आओ ऐसे दिवाली मनाएँ

पद्मा अग्रवाल
बैंगलोर (कर्नाटक)
******************************

हर घर उजियारा हो (दीपावली विशेष)…

दीवाली आई खुशियाँ लाई, लेकिन
इस वर्ष इस तरह मनाएँ दिवाली
कि अपने घर के दरवाजे पर
एक दिया कम जला लेना, पर
यदि किसी के घर पर हो अँधेरा,
उस दहलीज पर जरूर एक दीप जला कर उजाला कर देना।

अपने लिए एक मिठाई
कम बना लेना,
किसी गरीब-जो भूखा हो, उसको भर पेट खिला देना
अपने लिये एक जोड़ा कम ले लेना,
प्यारे दोस्तों, किसी जरूरतमंद
के लिए एक नया जोड़ा सिलवा देना।

अपने बच्चों की खुशी के लिए,
कुछ पटाखे और मिठाई कम करके
किन्हीं मुफलिस बच्चों के हाथों में,
एक-एक फुलझड़ी और लड्डू पकड़ा देना।

फिर उनके चेहरे पर छाई खुशी,
के उजियारे को पलभर निहारना
फिर देखना इस पुण्य और पूजा से
कितना होता है,
तुम्हारे जीवन में दुआओं का उजाला
फिर भगवान् भी तुमसे होंगे प्रसन्न,
चाहे तुम मत बजाओ मंदिर में घंटी
या फिर मत फेरो तुम
प्रभु के नाम की माला।

सच्ची पूजा और खुशी तो यही है,
कि किसी जरूरतमंद के मुखड़े पर खुशी के दीप जला देना।
आओ हम सब मिल कर
दूसरों के जीवन में उजियारा कर,
इस दीवाली में खुशियों के दीप जलाएँ॥