कुल पृष्ठ दर्शन : 1

प्रो. शरद नारायण खरे को मिला ‘स्टार ऑथर’ सम्मान

मंडला(मप्र)।

शिवोहम प्रकाशन द्वारा काव्य संकलन प्रकाशित कर श्रेष्ठ कलमकारों को सम्मानित किया जाता है। इसी श्रृंखला में प्रकाशन ने ‘गुरु पूर्णिमा’ पर गुरु के महत्व पर केंद्रित कविताओं का संकलन ‘गुरु पूर्णिमा शीर्षक से गार्गी कपर्दी के संपादन में प्रकाशित किया। इसमें शामिल समस्त १४ रचनाकारों में सर्वश्रेष्ठ कलमकार प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे (मप्र) को ‘स्टार ऑथर’ घोषित करते हुए सम्मान स्वरूप पदक और आकर्षक प्रशस्ति-पत्र से अलंकृत किया। इसके लिए प्रकाशक प्रतीक्षा गाँगुली नाथ ने प्रो. खरे को शुभकामनाएं दी है। अनेक पुरस्कारों-सम्मानों से अलंकृत प्रो. खरे सृजन की दुनिया में एक अलग ही पहचान रखते हैं