कुल पृष्ठ दर्शन : 1

कवि उदय प्रताप को हिंदी सेवी सम्मान दिया 

लखनऊ (उप्र)।

साहित्य को समर्पित शब्दम् संस्था ने अपना २२वाँ स्थापना दिवस लखनऊ में मनाया। हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कवि उदय प्रताप सिंह को हिंदी साहित्य में योगदान के लिए शब्दम् साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।

   समारोह में वरिष्ठ कवि डॉ. महेश आलोक ने उदय प्रताप सिंह का साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण बजाज ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वरिष्ठ व्यंग्यकार अरविंद तिवारी ने प्रो. नंदलाल पाठक एवं शेखर बजाज के शुभकामना संदेशों का वाचन किया।

   संचालन कवि डॉ. ध्रुवेंद्र भदौरिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद् डॉ. रजनी यादव ने किया।