होरियारे

अब्दुल हमीद इदरीसी ‘हमीद कानपुरी’कानपुर(उत्तर प्रदेश)********************************************* रंग और हम(होली स्पर्धा विशेष )… मचा रहा है चार सू,मौसम आज धमाल।बाबा भी रख कर चलें,अब तो लाल रुमाल॥ सूरत सब की दिख रही,नीली पीली लाल।मस्ती का ऐसा बुना,होली ने संजाल॥ फूले-फूले हैं नहीं,आज किसी के गाल।वो भी हँसते दिख रहे,जिनकी मोटी खाल॥ कल तक थी खामोश-सी,आज हुई … Read more

झूम उठे है आसमां

बोधन राम निषाद ‘राज’ कबीरधाम (छत्तीसगढ़)************************************* रंग और हम(होली स्पर्धा विशेष )… देखो मस्त बसन्त है,खुशहाली चहुँओर।फागुन फगुवा रंग में,मचा हुआ है शोर॥ झूम उठे है आसमां,धरती भीगी जाय।होली देख उमंग में,प्रेम रंग बरसाय॥ नर-नारी बेसुध हुए,मन में छाय उमंग।शीतल चले बयार हैं,कामदेव भी संग॥ रंग भरे मौसम यहाँ,फागुन की सौगात।पीली सरसों ज्यों कनक,टेसू की क्या … Read more

ताजमहल-भारत का गर्व

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश) ******************************************* अमर मुहब्बत की कथा,है भावों का नूर।शाहजहाँ ने रच दिया,ताजमहल भरपूर॥ बेग़म पर सब वारकर,दिया सुखद उपहार।शाहजहाँ ने कर दिया,रोशन यह संसार॥ थी बेग़म दिल के निकट,शाहजहाँ का ताज।इतिहासों में है अमर,कहलाती मुमताज॥ दुनिया में जानी गई,संगमरमरी आभ।ताजमहल तो बन गया,बेहद ही अमिताभ॥ शहर आगरा भा रहा,करे पर्यटन ख़ूब।हर इक … Read more

नारी हो सहधर्मिणी

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) *************************************** पढ़ी-लिखी ये नारियाँ,मानस बदल विचार।नर नारी सम भूमिका,चलता है परिवार॥ नारी के सम्मान में,देव खुदा का वास।मरघट है नारी बिना,गृहलक्ष्मी आवास॥ अम्ब सखी बन जिंदगी,जनक वंश अभिमान।बहन भातृ की रक्षिणी,नर जीवन सम्मान॥ भारत की है संविधां,दे समान अधिकार।सोच गुलामी नर यहाँ,नारी पर है भार॥ कवि ‘निकुंज’ जीवन ऋणी,मातु स्नेह … Read more

मत करो ज़रा घमण्ड

अब्दुल हमीद इदरीसी ‘हमीद कानपुरी’कानपुर(उत्तर प्रदेश)********************************************* दौलत पाकर मत करो,दिल में ज़रा घमण्ड।दण्ड मिले उसको सदा,जो होता उद्दण्ड॥ कहते हों गद्दार को,जिस जगह देशभक्त।हरगिज़ हो सकता नहीं,ऐसा देश सशक्त॥ साहिल वाला आदमी,मोती कभी न पाय।मोती की गर चाह है,उतरे गहरे जाय॥ नफ़रत-नफ़रत खेलते,नफ़रत कारोबार।नहीं मुहब्बत जानते,जो बिन घर परिवार॥ हर दिन खराब हो रहे, दुनिया … Read more

शिव शंकर अनुभूति मन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) *************************************** शिवरात्रि विशेष…. सोमनाथ सौराष्ट्र में,करुणाकर अवतार।चारु चन्द्र धर शिखर शिव,गंगाधर संसार॥ उच्च शिखर श्रीशैल पर,प्रमुदित देव निवास।पूज्य मल्लिकार्जुन सदा,बाघम्बर कैलास॥ अकाल मृत्यु रक्षक प्रभु,मोक्ष प्रदाता सन्त।महाकाल उज्जैन में,महिमा नमन अनंत॥ कावेरी नर्मद मिलन,पावन निर्मल धार।करुणाकर ओंकार जग,भवसागर हो पार॥ चिताभूमि पूर्वोत्तरी,सदा वास गिरिजेश।देवासुर पूजित सदा,बैद्यनाथ परमेश॥ नागेश्वर गलहार शिव,दक्षिण … Read more

काशी नगरी पावन

जबरा राम कंडाराजालौर (राजस्थान)**************************** धर्म धरा चर्चित जगत,पावन गंगा घाट।लगता मेला कुंभ का,लगे संतजन थाट॥ नया नाम वाराणसी,काशी है प्राचीन।रामचरित तुलसी रचा,बैठे इसी जमीन॥ संत कबीर जहां भये,ज्ञान भक्तिरस धार।ओर भये रविदास जी,जग में हुआ प्रचार॥ तैतीस कोटि देवता,करते यहाँ निवास।रैन-दिवस होते हवन,चलते बारहमास॥ फैला पूरे विश्व में,जगमग ज्ञान प्रकाश।भारत जैसा देश नहिं,कर लो खूब … Read more

शिवाजी महाराज

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ***************************************** आज वीर पावन दिवस,शिवाजी महाराज।महाकाल वह मुगल का,आज़ादी सरताज॥ महावीर योद्धा प्रबल,महाराष्ट्र की शान।वंश भोंसले कुल मुकुट,भारत माँ वरदान॥ वीर शिवाजी छत्रपति,मराठा साम्राज्य।क्षत्रिय वह रणबांकुरा,प्रेरक हिन्द राज्य॥ छद्म युद्ध में अति कुशल,राजनीति निष्णात।घोरशत्रु वह मुगल का,पार्थतुल्य जांबाज॥ औरंगजेब सल्तनत,अफ़जल खाॅं था भीत।थर-थर कम्पित मुगलिया,शिवा शक्ति रणजीत॥ क्षत्रिय कुल का … Read more

साथ निभाऍं उम्रभर

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ***************************************** दाम्पत्य प्रणय मन माधवी,माघी माह वसन्त।मनमोहन माधव मधुर,सुरभित सुमन अनन्त॥ साथ निभाये उम्र भर,हम जीवन की साज।सतरंगी गम या खुशी,प्रीत युगल आवाज़॥ रस गंगाधर बन प्रिये,जीवन करूँ विलास।अंत काल तज साथ हम,मधु वसन्त आभास॥ तुम सरिता जलधार मैं,तू जीवन मैं पतवार।घटा प्रिये घनश्याम मैं,प्रीत नाव मॅंझधार॥ मैं मोहन तू … Read more

शत-शत नमन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) *************************************** सुरों की अमर ‘लता’ विशेष-श्रद्धांजलि…. अस्ताचल लतिका लता,सुरभि गीत संसार।देशरत्न सुर कोकिला,भवसागर से पार॥ प्रीत-गीत-संगीत की,सामवेद प्रतिरूप।अवतारी माँ शारदा,धवल कीर्ति स्वर भूप॥ पंचम स्वर पिक गायिका,कालजयी वरदान।चन्द्रकला शीतल मधुर,लता लवंगी तान॥ पद्मावती जग गायिका,पद्मविभूषण ताज।दादा साहेब फाल्के,गरिमा भारत नाज॥ शान्ति कान्ति मृदुला प्रकृति,महाराष्ट्र थी रत्न।अमर गीत माँ भारती,सार्थवाह थी … Read more