जीवन जल की धार

डॉ.धारा बल्लभ पाण्डेय’आलोक’अल्मोड़ा(उत्तराखंड) *************************************** जीवन जल की धार है,बहना निशिदिन काम।ऊँची-नीचीं सतह पर,चले लक्ष्य को थाम॥ सुख-दुख दोनों तौल तल,कर विचार समभाव।एक उठे दूजा गिरे,जीवन का यह भाव॥ कौन आपनो जगत में,कौन परायो जान।दु:ख में भी जो मित्र बन,वही आपनो मान॥ जीवन में जो कष्ट सह,करता नित संघर्ष।कंटक भी मरुभूमि में,पाता है सुख हर्ष॥ हो … Read more

क्या इसका आधार ?

अब्दुल हमीद इदरीसी ‘हमीद कानपुरी’कानपुर(उत्तर प्रदेश)********************************************* अमनो-अमान है नहीं,जिनको भी स्वीकार।वही बाँटते फिर रहे,नफ़रत के हथियार॥ समझ रहे कश्मीर को,यदि अपनी दस्तार।करते उससे क्यूँ भला,अलग तरह व्यवहार॥ एक तरह के फूल जो,करते हैं स्वीकार।सुन्दर भारत के नहीं,बन सकते मेमार॥ उनसे पूछो तो ज़रा,क्या इसका आधार।रोज़ सजाते लोग जो,नफ़रत के दरबार॥ ख़ून-ख़राबा सोच में,जिनके भी है … Read more

प्रेमातुर

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश) ******************************************* प्रेम मधुर अहसास है,प्रेम प्रखर विश्वास।प्रेम मधुर इक भावना,प्रेम लबों पर हास॥ प्रेम हृदय की चेतना,प्रेम लगे आलोक।प्रेम रचे नित हर्ष को,बना प्रेम से लोक॥ प्रेम राधिका-कृष्ण है,राँझा है,अरु हीर।प्रेम मिलन है,प्रीति है,प्रेम हरे सब पीर॥ प्रेम गीत,लय,ताल है,प्रेम सदा अनुराग।प्रेम नहीं हो एक का,प्रेम सदा सहभाग॥ खिली धूप है … Read more

प्रकृति बहुत नेहिल

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश) ******************************************* प्रकृति बहुत नेहिल लगे,लगती नित अभिराम।सब कुछ नियमित हो रहा,सृष्टि-चक्र अविराम॥ सुंदर यह वसुधा लगे,आकर्षक आकाश।जी भर देखो जो इसे,तो हर ग़म का नाश॥ सुंदर हैं नदियाँ सभी,भाता पर्वतराज।वन-उपवन मोहित करें,दिल खुश होता आज॥ हरियाली है सुख लिए,गाती मंगलगान।प्रकृति सदा ही कर रही,शिल्पी का यशगान॥ खेतों में धन-धान्य है,लगते मस्त … Read more

प्यार- मुहब्बत से रहो

अब्दुल हमीद इदरीसी ‘हमीद कानपुरी’कानपुर(उत्तर प्रदेश)********************************************* देश हमारा एक है,जिसका भारत नाम।प्यार मुहब्बत से रहो,नफरत का क्या काम॥ आरोहण के कष्ट को,नहीं जानते लोग।देख-देख ऊँचाइयाँ,पालें कुण्ठा रोग॥ डर ही तो है आपका,कुछ का कारोबार।दुनिया यारों हो गयी,एक बड़ा बाज़ार॥ राजनीति की फिर नहीं,पकड़ो हरगिज़ लीक।कानों का गर हाजमा،नहीं तुम्हारा ठीक॥ उल्टा-सीधा कर रहे,कहते उसको काम।उल्टे-सीधे … Read more

होरियारे

अब्दुल हमीद इदरीसी ‘हमीद कानपुरी’कानपुर(उत्तर प्रदेश)********************************************* रंग और हम(होली स्पर्धा विशेष )… मचा रहा है चार सू,मौसम आज धमाल।बाबा भी रख कर चलें,अब तो लाल रुमाल॥ सूरत सब की दिख रही,नीली पीली लाल।मस्ती का ऐसा बुना,होली ने संजाल॥ फूले-फूले हैं नहीं,आज किसी के गाल।वो भी हँसते दिख रहे,जिनकी मोटी खाल॥ कल तक थी खामोश-सी,आज हुई … Read more

झूम उठे है आसमां

बोधन राम निषाद ‘राज’ कबीरधाम (छत्तीसगढ़)************************************* रंग और हम(होली स्पर्धा विशेष )… देखो मस्त बसन्त है,खुशहाली चहुँओर।फागुन फगुवा रंग में,मचा हुआ है शोर॥ झूम उठे है आसमां,धरती भीगी जाय।होली देख उमंग में,प्रेम रंग बरसाय॥ नर-नारी बेसुध हुए,मन में छाय उमंग।शीतल चले बयार हैं,कामदेव भी संग॥ रंग भरे मौसम यहाँ,फागुन की सौगात।पीली सरसों ज्यों कनक,टेसू की क्या … Read more

ताजमहल-भारत का गर्व

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश) ******************************************* अमर मुहब्बत की कथा,है भावों का नूर।शाहजहाँ ने रच दिया,ताजमहल भरपूर॥ बेग़म पर सब वारकर,दिया सुखद उपहार।शाहजहाँ ने कर दिया,रोशन यह संसार॥ थी बेग़म दिल के निकट,शाहजहाँ का ताज।इतिहासों में है अमर,कहलाती मुमताज॥ दुनिया में जानी गई,संगमरमरी आभ।ताजमहल तो बन गया,बेहद ही अमिताभ॥ शहर आगरा भा रहा,करे पर्यटन ख़ूब।हर इक … Read more

नारी हो सहधर्मिणी

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) *************************************** पढ़ी-लिखी ये नारियाँ,मानस बदल विचार।नर नारी सम भूमिका,चलता है परिवार॥ नारी के सम्मान में,देव खुदा का वास।मरघट है नारी बिना,गृहलक्ष्मी आवास॥ अम्ब सखी बन जिंदगी,जनक वंश अभिमान।बहन भातृ की रक्षिणी,नर जीवन सम्मान॥ भारत की है संविधां,दे समान अधिकार।सोच गुलामी नर यहाँ,नारी पर है भार॥ कवि ‘निकुंज’ जीवन ऋणी,मातु स्नेह … Read more

मत करो ज़रा घमण्ड

अब्दुल हमीद इदरीसी ‘हमीद कानपुरी’कानपुर(उत्तर प्रदेश)********************************************* दौलत पाकर मत करो,दिल में ज़रा घमण्ड।दण्ड मिले उसको सदा,जो होता उद्दण्ड॥ कहते हों गद्दार को,जिस जगह देशभक्त।हरगिज़ हो सकता नहीं,ऐसा देश सशक्त॥ साहिल वाला आदमी,मोती कभी न पाय।मोती की गर चाह है,उतरे गहरे जाय॥ नफ़रत-नफ़रत खेलते,नफ़रत कारोबार।नहीं मुहब्बत जानते,जो बिन घर परिवार॥ हर दिन खराब हो रहे, दुनिया … Read more