कुल पृष्ठ दर्शन : 175

साहित्यकारों के सम्मान हेतु अनुशंसाएं आमंत्रित

इंदौर (मप्र) |

श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति,इन्दौर द्वारा इस वर्ष भी साहित्यकारों को समिति शताब्दी सम्मानों से विभूषित किया जाना है। साहित्यानुरागियों से इस हेतु ३१ दिसम्बर तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
संयोजक सूर्यकान्त नागर(पुरस्कार योजना समिति) एवं प्रचार मंत्री अरविन्द ओझा ने बताया कि,इस निमित्त एक लाख रुपये की सम्मान राशि देश के किसी प्रतिष्ठित साहित्यकार को और १ लाख की राशि प्रदेश के साहित्यकार को उनके समग्र साहित्यिक अवदान के लिए भेंट की जाएगी। अपनी स्तुतियों के साथ संबंधित साहित्यकार के सम्पूर्ण साहित्यिक अवदान की जानकारी भी उपलब्ध कराने का आग्रह आपने किया है।अनुशंसाएं,संयोजक,श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, इन्दौर के पते पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply