इंदौर(मध्यप्रदेश)
गणतंत्र दिवस स्पर्धा विशेष………
गणतंत्र हमारा अमर रहे,
गणतंत्र हमारा अजर रहे।
त्याग तपस्या बलिदानों,
से पाया शुभ दिन
निज सर्वस्व चढ़ाएंगें,
देश समृद्ध बनायेगें।
हम तिरंगे की शान बढ़ाएंगें।
बापू की विमल कहानी है,
नेहरु की अमिट निशानी है
इसकी अविरल यशधार बहें।
गणतंत्र हमारा अमर रहे,
हम इसको सबल बनाएंगें,
इसका मान बढ़ाएंगें।
अपना लहू बहाया तब,
यह आजादी मुस्काई है
मेहनत और पसीने से,
यह हरियाली आई है।
क्रान्ति गीत और शान्ति,
गीत हम गाएंगे,
तिरंगा लहराएंगे॥
परिचय–श्रीमती मनोरमा जोशी का निवास मध्यप्रदेश के इंदौर जिला स्थित विजय नगर में है। आपका साहित्यिक उपनाम ‘मनु’ है। आपकी जन्मतिथि १९ दिसम्बर १९५३ और जन्मस्थान नरसिंहगढ़ है। शिक्षा-स्नातकोत्तर और संगीत है। कार्यक्षेत्र-सामाजिक क्षेत्र-इन्दौर शहर ही है। लेखन विधा में कविता और लेख लिखती हैं।विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी लेखनी का प्रकाशन होता रहा है। राष्ट्रीय कीर्ति सम्मान सहित साहित्य शिरोमणि सम्मान और सुशीला देवी सम्मान प्रमुख रुप से आपको मिले हैं। उपलब्धि संगीत शिक्षक,मालवी नाटक में अभिनय और समाजसेवा करना है। आपके लेखन का उद्देश्य-हिंदी का प्रचार-प्रसार और जन कल्याण है।कार्यक्षेत्र इंदौर शहर है। आप सामाजिक क्षेत्र में विविध गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। एक काव्य संग्रह में आपकी रचना प्रकाशित हुई है।