रोहतक (हरियाणा)।
हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा दादा लख्मीचंद कला विश्वविद्यालय (रोहतक) में आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रख्यात हिंदी सेवी साहित्यकार व संपादक डॉ. विनोद बब्बर को अकादमी के सर्वोच्च सम्मान ‘आजीवन साहित्य साधना सम्मान-२०२२ से अलंकृत करते हुए देश की युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का आह्वान किया। श्री सैनी ने डॉ. बब्बर को ७०००००₹
सहित स्मृति चिन्ह व शाल आदि भेंट करते हुए उनके स्वस्थ, सक्रिय व यशस्वी जीवन की कामना की। ज्ञातव्य है कि ‘राष्ट्र-किंकर’ के संपादक डॉ. बब्बर की अब तक ५२ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनके द्वारा रचित ‘बाल गीता’ शालेय पाठ्यक्रम में शामिल है।
(सौजन्य:वैश्विक हिंदी सम्मेलन, मुम्बई)