कुल पृष्ठ दर्शन :

‘अयोध्या पर्व’ में बही ‘वयम’ की काव्य सरिता

नई दिल्ली।

श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित धर्म, संस्कृति और लोक परम्परा के उत्सव ‘अयोध्या पर्व-२०२६’ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (जनपथ, दिल्ली) में साहित्यिक संस्था वयम् की काव्य गोष्ठी का एक और उत्कृष्ट कार्यक्रम हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार बालस्वरूप ‘राही’ की अध्यक्षता में इसमें काव्य की पावन सरिता बही, जिसमें देश के युवा व वरिष्ठ रचनाकारों का काव्यपाठ हुआ।     
    आयोजन में सभी कवियों ने भगवान राम पर केंद्रित अद्भुत कविताएँ, गीत, छंद, दोहे, ग़ज़लें, हाइकू आदि पढ़े। अयोध्या न्यास की ओर से सभी का अंग-वस्त्र और पुस्तकें भेंट कर अयोध्या केंद्र की विश्व हिंदू परिषद की इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंकज ने स्वागत किया। नरेश शांडिल्य, शशिकांत, ताराचन्द ‘नादान’, राजेश्वर वशिष्ठ, डॉ. ऊषा श्रीवास्तव और मनोज कामदेव आदि ने रचनाएँ पढ़ीं।
    संचालन कवि अनिल ‘मीत’ ने किया। कार्यक्रम संयोजक ‘नादान’ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।