इंदौर (मप्र)।
पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) में शनिवार को ‘कम वक़्त’ उपन्यास का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि लेखिका सीमा व्यास, विशिष्ट अतिथि हरेराम वाजपेयी, अध्ययनशाला प्रमुख डॉ. सोनाली नरगुंदे एवं कवि प्रदीप ‘नवीन’ ने विमोचन किया। संचालन आनंदी सिंह ने किया। लेखक वैभव सोनी ने अपने पहले उपन्यास पर सभी का आभार व्यक्त किया।