तमिलनाडु।
बाल मंच दक्षिण भारत ईकाई की मासिक काव्य गोष्ठी संस्था के संस्थापक डॉ. नरेश नाज़ के सान्निध्य में हुई। इसमें तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य के १० बाल प्रतिभागियों ने भाग लिया और बहुत सुन्दर कविताएं सुनाई।
इस बाल काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात सभी ने बारी-बारी से काव्य पाठ किया। अध्यक्षता और संचालन इकाई की अध्यक्ष मोनिका डागा ‘आनंद’ ने किया। बाल प्रतिभागी मोक्ष ने आज़ादी का नया रंग, हरिओम यादव ने रहीम दास के दोहे, प्रीतम कुमार ने ‘मैं भारत देश का सिपाही बनूँगा’ और आयुष कुमार ने ‘यह जगह संसार में सबसे अच्छी’ की सुरमई काव्य प्रस्तुति दी। सभी बाल कलाकारों का उत्साह सरला सिंह ‘सरल’ ने बढ़ाया।
‘आनंद’ ने भी बाल कविता ‘वो बारिश’ सुनाई और धन्यवाद ज्ञापन दिया।