पटना (बिहार)।
संस्था अंतस की मासिक काव्य-गोष्ठियों की श्रृंखला में ८५वीं गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. मंजू गुप्ता ने की व शायर अनिल कपूर मुख्य अतिथि रहे।
इस गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन अंतस अध्यक्ष डॉ. पूनम माटिया ने किया। शुभारंभ श्रीमती पूजा श्रीवास्तव द्वारा मधुर आवाज में सरस्वती वंदना से किया गया। गोष्ठी में डॉ. नीलम वर्मा, श्रीमती अंशु जैन व अनिल कपूर आदि ने रसपूर्ण काव्य प्रस्तुति दी।