दिल्ली।
प्रणेता साहित्य न्यास के तत्वावधान में शक्ति नगर स्थित शर्मा न्यू आर्ट्स कॉलेज के सभागार में पुस्तक ‘गूँज’ का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लेखक डॉ. शंभू पंवार ने की। मुख्य अतिथि हिंदी अकादमी के पूर्व उपसचिव ऋषि कुमार, अति विशिष्ट अतिथि हरीश नवल व विशिष्ट अतिथि सविता चड्ढा रहे।
न्यास के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. एस.जी. एस. सिसोदिया के सानिध्य में विशिष्ट अतिथियों की श्रेणी में प्रख्यात व्यंग्यकार सुनील जैन ‘राही’ भी उपस्थित हुए।संयोजन संस्था की महासचिव शकुंतला मित्तल ने किया। श्री सिसोदिया ने अपनी नवीन कृति एवं उसके साहित्यिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में आयोजित काव्य गोष्ठी में अनीता तिवारी, सरोजा शर्मा, नीरज त्यागी, वनीता शर्मा व प्रकाश कंवर आदि ने एक से एक बेहतरीन रचनाओं की प्रस्तुति से समा बांध दिया।
डॉ. भावना शुक्ल ने संचालन का दायित्व निभाने के साथ ही आभार व्यक्त किया।