ममता सिंह
धनबाद (झारखंड)
*****************************************
‘विश्व भाई दिवस’ विशेष…
हमें गर्व होता है अपने भाइयों पर,
शोर मचाता और हर्षाता स्वर।
भाई जिसके भी होते हैं,
वो बड़े खुशनसीब होते हैं।
एकसाथ खेल कर बड़े होते हैं,
और साथ में बाजार जाते हैं।
जो काम एक भाई करता है,
दूसरा भी वो काम करता है।
छोटे भाई को कोई जब भी पीटे,
दूसरा भाई ढाल बन जाता है।
एक भाई की सफलता पर,
दूसरा भाई भी हर्षित होता है।
हर भाई ऐसा ही होता है,
सुख-दु:ख में साथ निभाता है।
एक भाई का आदर्श अब,
दूसरा भाई बन जाता है।
घर में छोटा भाई प्यारा होता है,
वह आँख का तारा होता है।
जब भाइयों में लड़ाई होती है,
दिल को ठेस लग जाती है।
सदा खुश रहने वाला भाई,
जब विकराल रूप लेता है।
मन बहुत दुखी हो जाता है,
घर का माहौल बिगड़ जाता है।
अपना घर अखाड़ा बन जाता है,
ना चाहते हुए भी बंटवारा हो जाता है।
सभी भाई साथ प्यार से रहें,
मन में ऐसी ही कामना होती रहे॥